MP: कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री बोले- सिर्फ बिल्डिंग बनाना नहीं रोजगारमूलक प्रशिक्षण देना भी है उद्देश्य
मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने गुरुवार को राजधानी में विभागीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मंत्री टेटवाल ने कहा सिर्फ बिल्डिंग बनाना नहीं रोजगारमूलक प्रशिक्षण देना भी विभाग का मुख्य उद्देश्य है।

इसके साथ ही मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम के रूप में कार्य करने की सलाह दी ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मोहन सरकार के मंत्री टेटवाल ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क एवं 10 संभागीय आईटीआई का निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही मंत्री ने कहा अगर वर्तमान एजेंसी कार्य समय से नहीं कर पा रही तो दूसरी एजेंसी को कार्य देने पर विचार किया जाए।
इसके अलावा विभाग की विश्वकर्मा योजना का सरलीकरण करने का अधिकारियों को मंत्री ने निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इसका लाभ उठा सकें। इसके अलावा मंत्री टेटवाल ने विभागीय संरचना की समीक्षा करते हुए कहा कि रिक्त पदों की भर्ती जल्द की जाए।
मंत्री न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन एसएसएस के सूत्र स्किल, स्केल और स्पीड की तर्ज पर विभाग को काम करने का निर्देश दिया। जिससे स्किल इंडिया मिशन में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका बने।
मध्यप्रदेश को स्किल इंडिया के हब के रूप में विकसित करने के लिए मंत्री ने कहा इसके साथ ही उन्होंने कहा विभाग के कार्यो को गति देने के लिए जहां से भी तकनीकी सहयोग मिल सकता है, उसे लेने के लिये कार्ययोजना बनायी जाए।
मंत्री की इस बैठक में अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री मनु श्रीवास्तव ने विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।












Click it and Unblock the Notifications