MP: कटनी-बीना रेलखंड के बीच 7 ट्रेन रद्द, 5 ट्रेनों के मार्ग बदले
सागर, 17 सितंबर। मप्र में कटनी-बीना रेलखंड के बीच से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 5 ट्रेनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। इसके पीछे जबलपुर मंडल के अधीन न्यू रेलवे जंग्शन में सी केबिन एवं होम सिग्नल के बीच दोहरीकरण के तहत प्री-नान इंटरलाॅकिंग का काम किया जा रहा है। इसक लिए 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

पितृपक्ष चल रहा है, इसके बाद 26 सितंबर से नौरात्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। नवरात्र के आखिरी दिन दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का अपने घर आना जाना, तीर्थाटन के लिए जाना, नौकरीपेशा लोगों का घर आना, जाना होता है। ट्रेन से ही अधिकांश लोग यात्रा करते हैं। इधर इसी अवधि में रेलवे ने न्यू कटनी जंग्शन में प्री नान इंटरलाकिंग का काम कराया जा रहा है। इस कारण कुल कटनी जंग्शन से होकर, दमोह, सागर, बीना रुट से गुजरने वाली 7 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। तो 5 ट्रेनों का रुट बदलकर गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान जिनके बीना-कटनी के बीच के स्टेशन तक पहुंचने के रिजर्वेशन हैं, वे परेशान होंगे। रेलवे ने अधिकृत रुप से इसकी सूचना भी प्रकाशित नहीं कराई है। लोग बीते दो दिन से जब रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, तब उन्हें ट्रेन रद्द होने की जानकारी लगी।
यह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं
- भोपाल-बिलासपुर एवं बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन 15 सितंबर से 2-3 अक्टूबर तक निरस्त।
- रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 21 एवं 28 सितंबर को निरस्त की गई हैं।
- संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 22 एवं 29 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
- पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस 21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
- विशाखापटनम-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 एवं 29 सितंबर को निरस्त रहेगी
- भगत की कोठी-विशाखापटनम 24 सितंबर व 1 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
- कोलकाता-मदार जंग्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस 19 एवं 26 सितंबर को रद्द रहेगी।
- मदार जंग्शन-कोलकाता 22 एवं 29 सितंबर को रद्द रहेगी।
- दुर्ग- अजमेर 18213 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 18 सितंबर व 2 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
- अजमेर- दुर्ग 18214 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 19 सितंबर व 26 सितंबर को रद्द होगी।
- दुर्ग-अजमेर 18207 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 19 व 26 सितंबर को रद्द
- अजमेर-दुर्ग 18208 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 20 व 27 सितंबर को रद्द की गई है।
इन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं
- 19 एवं 26 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निकलने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावडा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 21 से 28 सितंबर को 13026 भोपाल हावड़ा एक्सप्रेस।
- 14 से 28 सितंबर तक गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 17 सितंबर से 01 अक्टूबर तक 19414 कोलकाता अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस।
- 16 से 30 सितंबर तक गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 18010 अजमेर-संतरागाछी।
- 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 20971 उदयपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 20972 शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का रुट डायवर्ट रहेगा।
- 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक गाड़ी संख्या 20830 शालीमार-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 20829 भुज-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications