MP: सागर पहला जिला जहां एसपी, आईजी को एक साथ मिला राष्ट्रपति पुरस्कार
सागर, 15 अगस्त। मप्र में सागर संभवतः पहला संभागीय मुख्यालय है, जहां पुलिस महानिरीक्षक (IG)और पुलिस अधीक्षक (SP) को एक साथ राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर में पदस्थ दोनों अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया।

सागर संभाग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक IPS अनुराग को राष्ट्रपति विशिष्ठ सेवा पदक प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार सेवा में रहते हुए निष्ठा पूर्वक कार्य करने, बेहतर कार्य करने और पुलिस विभाग में विशिष्ठ सेवा प्रदान करने के लिए प्रदान किया गया है। सोमवार को भोपाल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें यह राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। इसी प्रकार सागर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक को अदम्य साहस, शौर्य व वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदम पुरस्कार प्रदान किया गया है। सीएम ने उन्हें मेडल लगाकर यह सम्मान प्रदान किया है।

एसपी तरुण नायक को अदम्य साहस व शौर्य के लिए मिला पुरस्कार
सागर पुलिस अधीक्षक IPS तरुण नायक को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक बालाघाट तत्कालीन हॉक फोर्स कमान्डेन्ट के तौर पर नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के दौरान स्वयं के प्राणों की परवाह किए बिना अपनी टीम के सदस्यों का नेतृत्व करते हुए अदम्य शौर्य एवं साहस का प्रदर्शन करने व वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। दो दिन पहले भारत सरकार के गृहमंत्रालय द्वारा इसकी घोषणा की गई थी।

बालाघाट के पुजारी टोला में दो माओवादियों को मार गिराया था
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कमान्डेट हॉक फोर्स जिला बालाघाट पदस्थापना दौरान 9 एवं 10 जुलाई 2019 की रात नक्सल दलम के सदस्यों के पुजारीटौला गांव में जाने की सूचना मिलने पर तत्कालीन कमान्डेट तरुण नायक हॉक फोर्स द्वारा ग्राम पुजारीटौला के सर्चिंग ऑपरेशन के लिए पार्टियों को विधिवत् ब्रीफ कर स्वयं पार्टी का नेतृत्व करते हुए पुजारीटौला में नक्सल दलम के माओवादियों को आत्मसमर्पण चुनौती दी थी, लेकिन नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टियों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी थी। भागने का प्रयास किया तो कमान्डेट तरुण नायक की नेतृत्व वाली टीम द्वारा भागते हुए नक्सलियों को रोकने का प्रयास किया, पर माओवादी नक्सली द्वारा तरुण नायक के नेतृत्व वाली पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की गई। कुछ नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए । फायरिंग रुकने के बाद आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग किए जाने पर दो इनामी नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मृत पाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications