MP: कृपया ध्यान दीजिए, वायरोलाॅजी लैब में कोविड आरटीपीसीआर जांच अनिश्चितकाल के लिए बंद!
सागर, 22 सितंबर। मप्र में सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों सहित अधिकृत शासकीय वायरोलॉजी लैब में कोरोना की जांच बंद हो गई हैं। कारण शासन ने इन वायरोलॉजी लैबों को दिया जाने वाला बजट बंद कर दिया है। सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में फ्लू ओपीडी के बाहर सूचना चस्पा कर दी गई है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि वायरोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर से कोविड की जांचे अनिश्चितकाल के बंद कर दी गई हैं। हालांकि सैंपल कलेक्शन किया जाएगा, लेकिन रिपोर्ट कब तब आएगी इसको लेकर कोई समय-सीमा नहीं रहेगी।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को करीब एक महीने से कोविड की जांच के लिए वायरोलॉजी को दिया जाने वाला बजट बंद कर दिया गया है। भोपाल की स्टेट वायरोलाॅजी और एम्स की वायरोलॉजी लैब को छोड़कर स्टेट की बाकी वायरोलॉजी में कोविड संक्रमण का पता करने के लिए आरटीपीसीआर किट से जांचे बंद कर दी गई हैं। बीएमसी को करीब 90 लाख रुपए महीने का बजट शासन से मिलता था। डेढ़ महीने से अधिक समय पहले अघौषित रुप से सूचना भेजी गई थी कि अब काॅलेज को यह कोविड बजट नहीं मिलेगा। इसके बाद जो किट कॉलेज में उपलब्ध थीं, उससे इमरजेंसी और गंभीर मरीजों की जांच की गई, लेकिन करीब दो हफ्ते से लैब में कोविड जांच पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। बाकायदा मरीजों और नौकरी, विदेश यात्रा, इंटरव्यू के लिए आवश्यक बनाए गए नियम कोविड जांच रिपोर्ट वालों को लिखित सूचना चस्पा कर सार्वजनिक रुप से जानकारी दी गई है।
बजट बंद हो गया है, सामग्री नहीं है, कैसे जांचे होगी
बीएमसी प्रबंधन से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वायरोलॉजी लैब को मिलने वाला बजट बंद हो गया हैं। केवल सागर ही नहीं बाकी मेडिकल कॉलेजों का बजट भी बंद हो गया है। हमारे पास जितनी किट थी, उतनी जांचे कर दी गई हैं। सामग्री समाप्त हो गई है। बीएमसी प्रबंधन अपने स्तर पर स्थानीय बजट से किट व अन्य सामग्री खरीदने का प्रयास कर रहा है। वैसे भी कोविड जांच के लिए मरीज कम ही आते हैं। फ्लू ओपीडी में सूचना चस्पा करने की मुझे जानकारी नहीं है।
- डॉ. सुमित रावत, नोडल अधिकारी, वायरोलाजी लैब, बीएमसी, सागर












Click it and Unblock the Notifications