MP politics: ईवीएम पर फिर बवंडर, राहुल गांधी के बाद जीतू पटवारी हमलावर, जानें कहां से शुरू हुई कंट्रोवर्सी
MP Politics: देश में फिर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का जिन्न बोतल से बाहर आ चुका है। इसे लेकर तमाम बयानबाजी और चर्चाएं हो रही हैं। एक बार फिर से ईवीएम की जगह बैलेट पेपर की माग उठने लगी है।
इसको लेकर राहुल गांधी ने भी पहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताया और कहा कि भारत जैसे देश में किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। इसके बाद सियासत तेज हो चली है। इस पूरे पोस्ट को लेकर अब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सवाल उठाए हैं।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा "ईवीएम को लेकर लगातार कई सवाल उठ रहे हैं। जिसमें तर्क के साथ तथ्य भी दिए जा रहे हैं। इसमें संदेह के बाद सबूत भी दिए जा रहे हैं। लेकिन इलेक्शन कमीसन ऑफ इंडिया अभी भी चुप है। जीतू ने आगे लिखा क्या यह चुप्पी किसी बड़ी साजिश का कारण है।
लंबे समय से उठ रहा विवाद
ईवीएम को लेकर लंबे समय से कांग्रेस सवाल खड़े करती नजर आई है। विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हर समय कांग्रेस ने ईवीएम पर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने तो कई बार इसको लेकर आंदोलन भी किया है। लेकिन, इस पूरे मामले पर इलॉन मस्क के पोस्ट के बाद राजनीति गर्मा गई है।
ब्लैक बॉक्स EVM को राहुल गांधी ने बताया
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स है और किसी को भी उनकी जांच करने की परमिशन नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं। जब संस्थानों में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है। धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है।
एलन मस्क के पोस्ट के बाद राजनीति तेज
दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क भी इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। मनुष्यों या एआई द्वारा हैक होने का खतरा भले ही छोटा लगे, लेकिन यह अभी भी बहुत अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications