उदयपुर की घटना के बाद MP में भी अलर्ट, गृहमंत्री ने DGP को दिए ये अहम निर्देश
MP Police alert after udaipur kanhaiya lal case Narottam Mishra gave this order
भोपाल, 29 जून। राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले दर्जी कन्हैया की एक समुदाय विशेष द्वारा बर्बरता से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव है। वहीं, मामले को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार की अलर्ट हो गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने डीजीपी को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इस बात की जानकारी गृहमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करके दी। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना को देखते हुए मैंने डीजीपी को कानून व्यवस्था पर निगाह रखने को कहा है। हालांकि, मध्य प्रदेश में एकदम शांति हैं। यहां पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना
उदयपुर की घटना को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दहशतगर्दों से निपटने में राजस्थान सरकार अकर्मण्य साबित हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देखकर लगता है कि दंगाइयों के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना दरिंदगी की पराकाष्ठा है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण वीरों की भूमि राजस्थान का तालिबानीकरण हो रहा है। ISIS की तरह एक निर्दोष का गला रेता जाना बताता है कि कश्मीर, केरल, पश्चिम बंगाल के बाद अब राजस्थान भी कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा,''धिक्कार है हिंदुओं की हत्यारी राजस्थान की सरकार पर। कांग्रेस सरकार इस्तीफा दे। उदयपुर के कन्हैयालाल की जघन्य हत्या बताता है कि कांग्रेस पोषित आतंकवाद की योजना का क्रियान्वयन राजस्थान से पुनः प्रारंभ हो गया है। हिंदू संभलकर, हिंदुस्तान कांग्रेस अभी भी जिंदा है और देश शर्मिंदा है।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को उदयपुर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले एक दर्जी की दुकान में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने एक वीडियो भी जारी किया था। हालांकि वीडियो के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications