Live

MP Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव की काउंटिंग आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भोपाल, 17 जुलाई। मध्य प्रदेश में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के चुनाव का परिणाम आज सामने आएगा। इन सभी निगमों पर मतों की गणना आज होगी। जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नगरी निकाय चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

MP Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव की काउंटिंग आज

मतों की गणना के लिए एक तरफ जहां राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल भी मतगणना के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। जहां कोविड प्रोटोकॉल को भी फॉलो किया जा रहा है। आपको बता दें कि मतगणना आज सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जहां अलग अलग राउंड में होने वाले मतगणना के बाद दोपहर तक पार्षद प्रत्याशियों की जीत और हार का आंकड़ा सामने आ जाएगा, तो वहीं महापौर प्रत्याशी की जीत या हार का फाइनल आंकड़ा आने में देर रात तक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+