विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया नामांकन, कहा- जनसेवा ही मेरे जीवन का लक्ष्य

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से आज यानी शुक्रवार 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह चौहान ने विजय तिलक किया। नामांकन करने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'जनसेवा मेरे जीवन का लक्ष्य है। जीवन का प्रत्येक क्षण, प्रत्येक श्वास जनता के लिए ही समर्पित है।'

पूर्व सीएम और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने नामांकन से पूर्व रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन दाखिल करने पर कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे फिर जनता की सेवा करने का मौका मिला है... बहुत उत्साहपूर्ण वातावरण है...।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बढ़ना है, बढ़ते जाना है, देश को वैभवशाली बनाना है।

Shivraj Singh Chouhan

इतना ही नहीं, पूर्व सीएम और विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में आमसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र मेरा परिवार है। मेरा सौभाग्य है कि इस धरती की सेवा का पुन: अवसर मिला है। मेरे भाई-बहन, बेटा-बेटी, भांजे-भांजी और बुजुर्ग सब प्रसन्न हैं, उत्साह से वातावरण भरा है।

उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि मैं यहां नेता की तरह चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। जनता-जनार्दन चुनाव लड़ रही है। बता दें कि रोड शो के दौरान खुली जीप में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे और जनता का अभिवादन करते दिखे। नामांकन रैली के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि विदिशा संसदीय सीट पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का गढ़ है। वे इस सीट से पांच बार सांसद रह चुके हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब यह सीट छोड़ी थी तो उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान लड़े थे और जीते थे। अब छठवीं बार बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+