MP News: सीएम यादव ने होली के पर्व की देश और प्रदेश वासियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश और प्रदेश वासियों को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'जीवन में गुझिया की मिठास घुली हो; उमंग, आनंद और खुशियों की बौछार हो; प्रेम, एकता और सद्भाव के रंग से संपूर्ण प्रदेश सराबोर हो; रंगों का उत्सव जीवन में सुख, शांति एवं समृद्दि लेकर आए। होली के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी भोपाल में होली मिलन समारोह में शामिल होना था। लेकिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग लगने की घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कार्यक्रम संशोधित कर दिए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों से मिलकर उनके कुशल से जानी। हादसे में पुजारी और भक्तों सहित 14 लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव से फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है। आपको बता दें कि 25 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन भी है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिवस की बधाइयां दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications