खरगोन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कहा- फिर इस बार मोदी सरकार

Khargone News: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत खरगोन में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नारा दिया कि फिर इस बार मोदी सरकार।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सर्वांगीण विकास, समावेशी समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व का साक्षी बन रहा है। इस लोकसभा चुनाव में भी देश के परिवार जनों का भरपूर आशीर्वाद एवं समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा और हम विजय का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Kailash Vijayvargiya

इस दौरान उन्होंने पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल को खरगोन विधानसभा क्षेत्र से 50 हजार से अधिक वोटों की लीड दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही, केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कांग्रेस व इंडी गठबंधन को आड़े हाथ लिया।

कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी गजेंद्र पटेल, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+