MP निकाय चुनाव 2022 Highlights: BJP 9 तो कांग्रेस ने 5 नगर निगम जीता, जानें अन्य का कैसा रहा प्रदर्शन
भोपाल, 20 जुलाई: मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। इससे पहले रविवार को पहले चरण की मतगणना की गई थी। दूसरे चरण में 43 जिलों के तहत आने वालीं शहरी निकाय की कुल 214 सीटों के परिणाम घोषित किए गए। इनमें नगर निगम की पांच सीटें, नगर पालिका की 40 सीटें और नगर परिषद की 169 सीटें शामिल हैं। इन सभी सीटों के लिए 13 जुलाई को वोट डाले गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जा रही है। पढ़िए, मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजों के लाइव अपडेट।

LIVE Feed
मध्य प्रदेश में हुए 16 नगर निकाय चुनाव के अंतिम नतीजे आ चुके हैं। निकाय चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पिछले चुनावों के अपेक्षा पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं कहा ज सकता है। क्योंकि पिछले चुनावों में भाजपा को सभी 16 नगर निगमों पर जीत मिली थी। इस हिसाब से देखें तो इस बार उसके हाथ से 7 नगर निगम चले गए। 2022 निगम चुनाव में ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा और मुरैना में कांग्रेस को जीत मिली है। जबकि, कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार और सिंगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे साफ हो गए हैं। 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों के 5 नगर निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नगर निगम कटनी में बीजेपी की बागी निर्दलीय प्रत्याशी, रतलाम में बीजेपी, देवास में बीजेपी, रीवा और मुरैना में कांग्रेस की जीत हुई है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications