MP ka Mausam: सतना सिंगरौली, पन्ना समेत 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD की नया अपडेट जारी
MP ka mausam: मध्यप्रदेश में बारिश का असर बरकरार रहने वाला है। मौसम विभाग ने एमपी के 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश से मध्य प्रदेश में जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त हुआ है। बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों से जलभराव की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
पश्चिमी झारखंड एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और तीन अन्य मौसम प्रणालियों के कारण मौसम का यह मिजाज दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के आसार जताए हैं। इस वजह से मौसम के साफ होने के भी संकेत हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने शुक्रवार को सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, अनूपपुर और पन्ना जिले में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
वहीं, रीवा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, भिंड, शिवपुरी, सागर, दमोह
मऊगंज, शहडोल, नर्मदापुरम, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, निवाड़ी, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, छतरपुर, सिवनी, कटनी, उमरिया, विदिशा, जबलपुर, शाजापुर और राजगढ़ में मध्यम बारिश हो सकती है।
इसके अलावा भोपाल, रायसेन, हरदा, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, नीमच, खरगोन, सीहोर, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, आगर, मालवा, उज्जैन, शिवपुर, मुरैना, ग्वालियर में भी बारिश को लेकर अनुमान जताया गया है।
औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश
राज्य में 1 जून 2024 से 8 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में औसत रूप से 18% से अधिक बारिश हो चुकी है पूर्वी मध्य प्रदेश में 16% ज्यादा पानी बरसा है जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 19% अधिक बारिश हुई है।
कहां कितना पानी गिरा
मध्य प्रदेश में सुबह गुरुवार 8:30 से शाम के 5:30 तक बैतूल में 27 मिली मीटर पानी बरसा। भोपाल में 1 गुना में 36 ग्वालियर में 2 पचमढ़ी में 13 शिवपुरी में 1 छिंदवाड़ा में 6 दमोह में 1 जबलपुर में साथ मंडल में 0. 2 रीवा में 3 सागर में 4 सतना में 6 सिवनी में 8 उमरिया में 1 और बालाघाट में 3 मिली मीटर बारिश हुई।












Click it and Unblock the Notifications