MP News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी में एमपी देश में तीसरे नंबर पर, NCRB की रिपोर्ट चिंताजनक, ADG करेंगे लोगों जागरूक
MP News: मध्य प्रदेश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर बेहद चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। एमपी के अंदर 1 साल में इस तरह के 147 मामले सामने आए हैं। इस तरह के मामले प्रकाश में आने वाला मध्य प्रदेश देश के राज्यों में दूसरे नंबर पर आ गया है। यह आंकड़ा इसी महीने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए डाटा से सामने आया है।
अभी से आंकड़े को लेकर मध्य प्रदेश साइबर सेल अलर्ट हो गया है और मामलों में कमी लाने के लिए बच्चों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। एनसीआरबी में दिसंबर में सभी राज्यों से सामने आए इस तरह के मामलों के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है जहां पर 2022 में 147 मले चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आए हैं, जबकि मध्य प्रदेश से ज्यादा मामले सिर्फ कर्नाटक में सामने आए हैं।

कर्नाटक में 235 चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले सामने आए जबकि छत्तीसगढ़ में 112 मामले जो तीसरे नंबर पर है इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है। वहां पर 106 मामले सामने आए हैं।
इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश एडीजी साइबर सेल योगेंद्र देशमुख ने बताया कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में कमी लाने के लिए हम अवेयरनेस प्रोग्राम लगातार चल रहे हैं हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। बच्चों और महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है जो मामले हैं उनकी जांच चल रही है।
वीडियो वायरल होने से बचने के लिए ले सकते हैं पुलिस की मदद
बता दे मध्य प्रदेश के साइबर सेल ने जब एनसीआरबी द्वारा जारी आंकड़ों का अध्ययन किया, इसके बाद यह तय किया गया कि महिलाओं और बच्चों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा यदि उनके साथ इस तरह का कोई वीडियो बनाता है या उनकी ही गलती से इस तरह का वीडियो बन जाता है। तो उनकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर को देकर मदद मांग सकते हैं यदि इसके बाद भी वीडियो वायरल होता है तो इस संबंध में भी उन्हें जानकारी दी जाती है ताकि वह समय रहते पुलिस की मदद ले सकें।
इस साल भी बढ़ गए हैं मामले
सीआरबी ने साल 2022 का डाटा जारी किया लेकिन प्रदेश की साइबर सेल मुख्यालय में साल ही इस तरह की घटनाओं का अध्ययन किया है जानकारी के अनुसार साल 2023 में अब तक 160 के लगभग इस तरह के मामले सामने आए। इसलिए अवेयरनेस का प्रोग्राम तेजी से चलने का निर्णय लिया गया है।
रेप के मामले में प्रदेश तीसरे नंबर पर
बता दे एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश 2022 में रेप के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश में करीब 3,046 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है वही 5408 मामलों के साथ 28 प्रदेशों में राजस्थान टॉपर रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश से जहां पर 3692 मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications