MP assembly election 2023: बीजेपी के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की साख लगी दांव पर, तोमर-सिंह का दम करेगा कमाल?
MP assembly election 2023: मिशन 2023 में फतह पाने बीजेपी अपना पूरा दम लगाने में जुटी हैं। 39-39 प्रत्याशियों की दो सूची फिर सिंगल नाम वाली तीसरी लिस्ट आने के बाद उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में पसीना बहा रहे हैं। चर्चित नामों में केन्द्रीय मंत्री और सांसद भी शामिल हैं। ये संयोग भी हैं कि नरेन्द्र सिंह तोमर और राकेश सिंह, बीजेपी के र्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
संगठन में सक्रिय रहकर सत्ता की राह आसान करने में मुरैना के नरेंद्र सिंह तोमर और जबलपुर के राकेश सिंह कितने मददगार साबित होंगे? अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई हैं। इनमें से चार बार के सांसद राकेश सिंह भले ही केन्द्रीय मंत्री नहीं बने, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष रहते सूबे में अपने कद बढ़ाने में कामयाब जरुर रहे।
चुनाव मैदान में उतरे दिग्गज उम्मीदवारों की फेहरिस्त में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल भी हैं। लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर और राकेश सिंह की साख ज्यादा दांव पर लगी हैं। तोमर को दिमनी, तो राकेश को जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट से उतारा गया हैं। भले ही बीजेपी की अपनी ताकत है, लेकिन राकेश सिंह के लिए जबलपुर की सीट के समीकरण कई चुनौतियां लिए हैं।

तोमर का चंबल में अच्छा ख़ासा दबदबा हैं। दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, साथ ही एक बार राज्य सभा भी भेजे गए। लेकिन 2018 के चुनाव में जिस तरह नतीजों ने करवट ली, फिर दो साल बाद 2020 में सिंधिया ने बीजेपी का दामन थामा , उसके बाद आज के हालात बिल्कुल अलग हैं। कॉन्फिडेंस के सामने चम्बल में भी चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हैं। दोनों ही दिग्गजों को संगठन में जमीनी स्तर तक पकड़ बनाने का अनुभव रहा हैं। पार्टी ने भी इसी भरोसे के साथ कि विधानसभा क्षेत्र समेत आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भी धमक रहे, दोनों नेताओं पर दांव लगाया। हालांकि अभी वीडी शर्मा भी कतार में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में इस बार चुनाव प्रत्याशियों का संयोग बेहद दिलचस्प बन गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications