MP Election 2023: एमपी चुनाव में बसपा ने उतारे ये 7 उम्मीदवार, पहली सूची में दलित वर्ग की अनदेखी
MP Election 2023
MP Election 2023 News: एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के मामले में बीएसपी पार्टी ने बाजी मार ली। बहुजन समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सटे विधानसभा क्षेत्रों में सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। मुख्य बात यह है कि दलित वर्ग की राजनीति करने वाली बसपा ने पहली सूची में दलित वर्ग की ही अनदेखी कर डाली है। पहली सूची में महज 1 अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवार को ही इसमें स्थान दिया गया है।
बसपा पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 7 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इनमें चंबल से 1, बुंदेलखंडे से 2 और विंध्य क्षेत्र की 4 सीटें शामलि हैं। उम्मीदवारों लिस्ट में एक दलित वर्ग से, तीन ब्राह्मण, 2 पटेल और 1 ठाकुर शामिल हैं।

बसपा ने जिन 7 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। उनमें रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से पंकज सिंह पटेल पर विश्वास जताया है। इसी तरह रीवा जिले की सिरमौर सीट से पुलिस विभाग से रिटायर डीएसपी विष्णुदेव पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। सतना जिले की रैगांव सीट से देवराज अहिरवार इसी सतना जिले की ही रामपुर बघेलान सीट से रिटायर्ड तहसीलदार मणिराज सिंह पटेल और खजुराहो की राजनगर विधानसभा सीट रामराजा पाठक। निवाड़ी विधानसभा सीट से अवधेश प्रताप सिंह राठौर, मुरैना जिले की दिमनी सीट से बलवीर सिंह डंडौतिया को उम्मीदवार बनाए गए हैं।
बहुजन समाजवादी पार्टी के द्वारा घोषित किए गए 7 प्रत्याशियों में खास बात यह है कि मौजूदा बीएसपी विधायक रामबाई को फिलहाल उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। बता दें कि बीएसपी के टिकट पर 2018 के विधानसभ चुनाव में दमोह की पथरिया सीट से रामबाई सिंह परिहार और भिंड से संजीव सिंह कुशवाह विधायक निर्वाचित हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications