MP Weather: चक्रवाती तूफान 'फंगल' का मप्र में होगा असर, इन जिलों में होगी बारिश; इंदौर-भोपाल में बढ़ेगी ठंड
Cyclone Tracker| MP Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात फेंगल का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। जिससे कई जिलों में बारिश हो सकती है।
साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। अगले 48 घंटे में भयंकर ठंड बढ़ने की संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक एमपी में फेंगल तूफान अपना असर दिखाएगा, जिससे हवाओं का रुख बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान की वजह से छिंदवाड़ा, सिवनी और बैतूल में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में बर्फीली हवा चलेगी।
रविवार को शाजापुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश के दूसरे इलाकों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा।
रविवार को रात का सबसे कम तापमान शाजापुर में 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ 7, नौगांव 7.2, शिवपुरी 7.7, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा।
वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट भोपाल में 1.8 डिग्री रही। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। इसके अलावा ग्वालियर में 9.8 और उज्जैन में 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में 25.6 डिग्री रहा। रविवार से प्रदेशभर में रात के औसत तापमान में मामूली बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जो दो दिन तक जारी रहेगी।
भोपाल में तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री पर आ गया। रविवार को दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी और उज्जैन में सीजन का पहला कोल्ड डे रहा। 1 दिसंबर 2001 को रात्रि का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications