MP CM Name Final: काउन डाउन शुरू, शिवराज-प्रहलाद-नरेंद्र या फिर कोई और? शाम को उभर आएगी तस्वीर

MP CM Name Final: मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम का फैसला आज शाम तक हो जाएगा। सियासी गलियारों में लगाईं जा रही सभी अटकलों पर भी विराम लग जाएगा। इस रेस में शिवराज सिंह चौहान तो है ही, उनके अलावा नामों से इतर सरप्राइजिंग नाम की भी बात की जा रही है।

प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय के नाम भी हैं। तय होने वाले नाम के साथ आगामी 2024 चुनाव की रणनीति भी शामिल हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर छाए शिवराज सिंह के उस पोस्ट पर लोगों ने अलग निगाह से सोचा जिसमें उन्होंने राम-राम लिखा। अगले दिन इस पोस्ट के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम-राम हम सभी के रोम-रोम में बसे हैं।

 mp-cm-name-final-bjp-released-chiefminister-news

प्रबल दावेदारों में प्रहलाद पटेल का भी नाम हैं। जो मोदी-शाह के पसंदीदा भी माने जाते हैं। इसके पीछे की वजह प्रहलाद के काम करने की शैली और चैलेन्ज रहा। 2014 के इलेक्शन के पहले पार्टी में वापसी करने वाले प्रहलाद पार्टी की हर उम्मीद पर खरा उतरे।

पूर्वोत्तर राज्यों में कमल खिलाने की जो जिम्मेदारी दी गई, उसमें प्रहलाद ने अपने काबिलियत साबित की। राष्ट्रवाद का भक्त बनकर उन्होंने नार्थ ईस्ट में पार्टी के लिए जमीन बनाई। फिर हाल ही के विधानसभा चुनाव में 47 सीटों पर प्रचार किया। जिसमें से 36 सीटों पर कमल खिला हैं।

अब सभी को इंतजार आज शाम का है, जब पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का फैसला होगा। मध्य प्रदेश में करवट लेती राजनीति के लिहाज से आज का बड़ा दिन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+