MP CM हो गया फाइनल! BJP के इसी पोस्टर में है मध्य प्रदेश का नया चीफ मिनिस्टर, जानिए कौन सा है वो नाम

MP CM: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करिश्माई जीत ने सियासत के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। अब बारी 'मुख्यमंत्री' बनने की है कि अगले पांच साल सरकार की कमान बीजेपी के किस नेता के कंधों पर होगी? जिस अंदाज में पार्टी को जीत मिली, उतना बड़ा सस्पेंस हैं।

बीजेपी ने पूरे इलेक्शन में सीएम फेस उजागर नहीं किया। पार्टी के नाम और मोदी के चेहरे को सामने लाकर चुनाव लड़ा गया। जो बड़ी जीत एक बड़ा हिस्सा है। चुनाव की बेला के वक्त एमपी बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट से लेकर, सड़क पर होर्डिंग-फ्लैक्स, अखबार और टीवी चैनलों में सबसे ज्यादा जो पोस्टर दिखा वो नीचे इमेज में भी नजर आ रहा है।

 MP-CM-Name-Final-BJP-Released-Chief Minister

ऊपर तस्वीर में पीएम मोदी-राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दाएं-बाएं जो चेहरे दिखाई दे रहे हैं, इन्ही में से कोई एक एमपी की 16 विधानसभा का चीफ मिनिस्टर बनने वाला है। मोदी के दाएं तरफ आखिरी में महिला बीजेपी की प्रदेश महामंत्री और राज्य सभा सदस्य कविता पाटीदार और नरोत्तम मिश्रा के दाएं तरफ केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक विधानसभा चुनाव नहीं लड़े थे।

मोदी-नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को छोड़कर बाकी सभी दिग्गज चुनाव मैदान में रहे। इनमें मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नरोत्तम मिश्रा ही चुनाव हारे, बाकी सभी ने जीत दर्ज की। 15 महीने कमलनाथ सरकार के दौर को हटा दें, तो शिवराज नॉन स्टॉप बीस साल से सीएम हैं। अब नई विधानसभा गठन में हर कोई यह जानना चाह रहा है कि इस बार फिर शिवराज सिंह ही सीएम बनेंगे या फिर चेहरा बदल जाएगा?

हम आपको बता दें कि एमपी में नए मुख्यमंत्री के तौर पर चेहरा सबसे ज्यादा चर्चित इसी पोस्टर से निकलकर बाहर आने वाला हैं। केन्द्रीय नेतृत्व उसी पर अपनी मुहर लगाने जा रहा हैं। सियासत के जानकार भी यही कह रहे हैं। कहा जा रहा है कि सीएम के तौर पर शिवराज सिंह चौहान की ताजपोशी हो सकती है। इसके बाद जातिगत समीकरण और पृष्ठभूमि के हिसाब से जो पूरे प्रदेश को साथ लेकर चलने का माद्दा रख सकता है, उनके नामों पर भी विचार हो सकता है। उस फेहरिस्त में प्रबल दावेदारों में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय भी हैं। यह भी बड़ी बात नहीं कि सरप्राइजिंग चीफ मिनिस्टर के तौर पर इस पोस्टर से अलग सीधी सांसद और विजयी प्रत्याशी रीती पाठक को कमान सौंप दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+