खजुराहो सीट पर CM मोहन यादव ने किया जीत का दावा, कहा- सपा-कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Loksabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार 3 अप्रैल को खजुराहो सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया है। साथ ही, कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को खजुराहो सीट पर प्रत्याशी ही नहीं मिल रहे है। दरअसल, सीएम यादव का यह बयान उस वक्त आया है, जब इस सीट से समाजवादी पार्टी ने दो दिनों में ही अपना लोकसभा प्रत्याशी बदल दिया।

जानकारी के मुताबिक, एमपी की खजुराहो सीट गठबंधन के तहत कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को दी थी। इस सीट से समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव का अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, 1 अप्रैल को खजुराहो सीट से मनोज यादव का टिकट काटते हुए निवाड़ी जिले की पूर्व विधायक मीरा दीपक को अपना नया प्रत्याशी बना दिया।

MP CM Mohan Yadav

वहीं, अब इस बारे में सीएम यादव का बयान सामने आया है। सीएम यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भाजपा ने जैसे ही खजुराहो से प्रत्याशी घोषित किया...वैसे ही कांग्रेस के लोगों ने मैदान छोड़ दिया। कांग्रेस को खजुराहो सीट पर कोई प्रत्याशी ही नहीं मिला, जो चुनाव लड़ सके।

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार को देखते हुए यह सीट समाजवादी पार्टी के गले में डाल दी। समाजवादी पार्टी भी तय नहीं कर पा रही है कि वो यहां से किसे चुनाव मैदान में उतारे। कहा कि पहले कांग्रेस के पास कोई प्रत्याशी नहीं था। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के पास भी कोई प्रत्याशी नहीं है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक प्रत्याशी मैदान में आया तो सपा ने रातों-रात उसको भी बदल दिया। दोनों (सपा-कांग्रेस) को ही यहां से प्रत्याशी नहीं मिल रहा है...। कहा कि मुझे लगता है कि जिस प्रकार से यहां के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ने जो मेहनत की और जनता का जो प्यार मिल रहा है...वो प्यार बता रहा है कि यहां से भाजपा की जीत तय है।

सीएम यादव ने कहा कि वैसे तो प्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर जीत रही है। लेकिन, जो सबसे अच्छी जीत होगी वो खजुराहो सीट पर होगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज खजुराहो सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। वीडी शर्मा की नामांकन रैली में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+