'नहीं बंद होगी लाडली बहना योजना, किसानों को मिलेगा धान का बोनस', अनूपपुर में बोले CM मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 13 अप्रैल को अनूपपुर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहडोल के अंदर 850 करोड़ से 550 किली मीटर की सड़क बनाई गई है। यह सड़क अगर किसी न बनवाई है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाई है।
इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि 8 साल तक सरकार चलाने के बाद भी आदिवासी भाई-बहन को उनके गांव के अंदर पक्का मकान देने की हिम्मत नहीं हुई। अगर उन्हें पक्का मकान देने का फैसला हुआ तो वह हमारी पीएम नरेंद्र मोदी जी के शासन काल में हुआ है। कहा कि कांग्रेसी केवल बोलने के लिए बोलते है...उससे ज्यादा कुछ नहीं बोलते।

सीएम यादव ने इस दौरान आदिवासियों से पूछा कि गांव के अंदर बिजली, सड़के, पक्के मकान और सिंचाई की परियोजनाएं ये किसने दी है। यह केवल भाजपा की सरकार ने दी। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा की अभी हमें समय नहीं मिला, लेकिन जुलाई में समय मिलेगा और धान के बोनस की जो भी घोषणा की गई है, वह दिया जाएगा।
लाडली बहना योजना नहीं होगी बंद
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा की लाडली बहना योजना में पैसा देने का काम किसी ने किया तो हमारी सरकार ने किया। जब से लाडली बहना योजना बनी है तब से कांग्रेस के लोग बोल रहे है कि बंद कर देंगे बंद कर देंगे। इस पर सीएम ने पूछा कि क्यों भैया क्यों बंद कर देंगे। तुम्हारे छाती में क्यों सांप लोट रहा है।
लाडली बहना योजना की बढ़ेगी राशि
मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि तुम्हारी पार्टी बंद कर देंगे, लेकिन लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी। इस दौरान सीएम यादव ने लाडली बहन योजना की राशि बढ़ाने की बात कही। सीएम ने कहा, 22 जनवरी को जब मंदिर के शिलान्यास का दिन आया और मंदिर बनाने वालों ने सभी पाप माफ कर दिया।
कांग्रेस बेशर्मी से मांग रही वोट
उन्होंने कहा कि जो भगवान राम के निमंत्रण को ठुकराते हैं, जनता क्या उन्हें वोट देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस कितने बड़े बेशर्म हैं जो जनता की भावनाओं को ठुकरा रहे हैं और बेशर्मी से वोट मांग रहे हैं। एक तरफ तुम हमारी भावनाओं को आहत करो और दूसरी तरफ हम तुम्हें वोट दें। दोनों बातें नहीं चलेगी। कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश की जनता से निमंत्रण ठुकराने के लिए माफी मांगे।












Click it and Unblock the Notifications