महाराणा प्रताप की जयंती पर शुजालपुर पहुंचे CM मोहन यादव, बोले- घांस की रोटी खाकर स्वाभिमान के साथ जिये

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रीमोहन यादव रविवार 09 जून को शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे। यहां महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि मुगल आक्रमण के बाद भी महाराणा प्रताप घांस की रोटी खाकर स्वाभिमान के साथ जिये, पर उन्होंने कभी स्वतंत्रता के साथ समझौता नहीं किया।

सीएम मोहन यादव ने महाराणा प्रताप के जीवन पर पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप 76 किलो का कवच पहनते थे, 80 किलो का भाला और दो तलवारें लेकर युद्ध में उतरते थे। उनकी बहादुरी के कारण उनके दुश्मन लड़ने से कतराने लगे थे। महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक से भी उनकी मित्रता का उदाहरण दुनिया में आज भी अद्वितीय है।

MP CM Mohan Yadav

महाराणा प्रताप का स्वतंत्रता के प्रति समर्पण सर्वोपरि था। उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय घास की रोटी खाना पसंद किया। डॉ. यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती मनाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भामाशाह द्वारा अपना पूरा खजाना दान करने का हवाला देते हुए महाराणा प्रताप के समर्थन में साहूकारों और वनवासियों की भूमिका पर भी जोर दिया।

सीएम यादव ने जोर देकर कहा कि नई शिक्षा नीति में महाराणा प्रताप को शामिल किया गया है। स्कूलों में उनके बारे में पढ़ाने से आने वाली पीढ़ी को उनकी विरासत के बारे में जानने में मदद मिलेगी। मेवाड़ समाज के शहीदों के लिए स्मारक, छात्रावास की जमीन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे विभिन्न मांगों को पूरा किया जा सकेगा।

डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान मेवाड़ समाज की पत्रिका प्रताप वार्ता का विमोचन भी किया। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आज "जल गंगा संवर्धन" अभियान के तहत शाजापुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतो में किए गए उत्कृष्ट कार्य की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतो के कार्य की प्रशंसा भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+