श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव, पूजा-अर्चना कर कहा- आज सौभाग्य का दिन है

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार सुबह तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने रघुनाथ मंदिर में सफाई की और पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आज 500 वर्षों के बाद हिंदुस्तान, सनातन संस्कृति एवं समूचे हिन्दू धर्म के लिए सौभाग्य का दिन है। भगवान श्रीराम अपने गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं, इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।

MP CM Mohan Yadav

सीएम ने कहा कि मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं। उनके माध्यम से देश इस सांस्कृतिक अनुष्ठान के नए पर्व की नई अंगड़ाई ले रहा है। आज मैं भगवान श्रीराम के दर्शन करने मानस भवन आया। मैं इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए ओरछा जाऊंगा, जहां भगवान श्रीराम राजा के रूप में विराजमान होते हैं।

सीएम यादव ने कहा कि मैंने आज मानस भवन आकर भागवान राम की सेवा की। साथ ही, उनके दर्शन का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हम सब कामना करें कि प्रभु राम सबको सद्बुद्धि प्रदान करें और यह जो अद्वितीय अवसर आया है। इस अवसर के आधार पर भारत अपनी अच्छाइयों को दुनिया में प्रदर्शित करें।

सीएम ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया राममई हो गई है। इंग्लैंड की संसद का दृश्य देखते ही बनता है, दुनिया के जिन-जिन देशों में भारतवंशी विराजमान हैं, उन सभी देशों में वातावरण राममई हो गया है। इस दौरान मानस प्रतिष्ठान के संयोजक रघुनंदन शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+