संध्या राय के समर्थन में भिंड पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- ये प्रचंड जीत का शंखनाद है

MP News: भिंड लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी संध्या राय ने गुरुवार 18 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किया। संध्या राय के नामांकन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया से पहले सीएम मोहन यादव ने संध्या राय के समर्थन में रोड शो किया।

सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, ये भिण्ड की हुंकार है, ये प्रचंड जीत का शंखनाद है। आज भिंड में जिस आत्मीयता की अनुभूति हुई, वह अविस्मरणीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास के रास्ते पर तेजी से अग्रसर है और विश्वपटल पर अपनी चमक से दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि भिंड की जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि वे प्रधानमंत्री जी के "विकसित भारत" के संकल्प के साथ हैं। जनता-जनार्दन की इस ऊर्जा को देख मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर कमल खिलेगा और देश में प्रचंड बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार आएगी।

सीएम यादव ने कहा कि आज भिंड में भाजपा प्रत्याशी बहन संध्या राय के समर्थन में आयोजित रोड शो में विजय हेतु जनता का अपार आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक सहित अन्य गणमान्य साथी भी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी पर अपने आशीर्वाद एवं स्नेह की वर्षा के लिए भिण्ड की जनता का हृदय से आभार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+