तबला वादक पंडित किशन महाराज को CM मोहन यादव ने किया याद, पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पंडित किशन महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि संगीत श्रोताओं के ह्रदय में आपके युगजयी तबले की धुन सदैव चिरस्मरणीय रहेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 04 मई को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'पद्म विभूषण से सम्मानित, बनारस घराने के प्रख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान एवं संगीत श्रोताओं के ह्रदय में आपके युगजयी तबले की धुन सदैव चिरस्मरणीय रहेगी।
आपको बता दें कि पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज, एक विख्यात तबला वादक थे। उनके तबले की थाप से संगीत की दुनिया में एक अलग ही मुकाम स्थापित किया है। पंडित किशन महाराज ने भारतीय संगीत को अपने उत्कृष्ट तालमेल और गहरे ज्ञान के माध्यम से विकसित किया।
उन्होंने अपने जीवन के दौरान बहुत से युवा तालिम प्रदान की और संगीत के क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह भरे। मोहन यादव ने उनके नाम परिस्मरण करते हुए कहा, पंडित किशन महाराज के प्रेरणादायक जीवन को स्मरणीय बनाने के लिए हमें गर्व है। उनके संगीत में भारतीय संस्कृति और विरासत का विविधता छिपी है।
न्होंने उनके योगदान को सराहा और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने का प्रार्थना की। बता दें कि किशन महाराज का जन्म वाराणसी के कबीरचौरा मुहल्ले में 1923 में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ। कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को जन्म होने के कारण उनका नाम किशन पड़ा।
उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्षों में पिता पंडित हरिमहाराज से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की। पिता के देहांत के बाद उनके चाचा एवं पंडित बलदेव सहाय के शिष्य पंडित कंठे महाराज ने उनकी शिक्षा-दीक्षा का कार्यभार संभाला। किशन महाराज को वर्ष 2002 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।
उन्हें वर्ष1973 में पद्मश्री, वर्ष 1984 में केंद्रीय संगीत नाटक पुरस्कार, वर्ष 1986 में उस्ताद इनायत अली खान पुरस्कार, दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार और तालविलास के अलावा उत्तरप्रदेश रत्न, उत्तरप्रदेश गौरव भोजपुरी रत्न, भागीरथ सम्मान और लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान से भी नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications