सिवनी: जवानों से भरी बस कार से टकराने के बाद पलटी, तीन लोगों की मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख
MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादस हो गया। यहां 35वीं बटालियन के एसएफ जवानों को ले जा रही बस कार से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 जवान घायल हो गए। इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, '35वीं वाहिनी मंडला के 31 जवानों से भरी बस और कार के बीच सिवनी के केवलारी में कल देर रात हुई टक्कर में तीन अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने तथा 22 जवानों के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा, घायल जवानों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर दी गयी है, आवश्यकता होने पर देश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सालयों में इनकी चिकित्सा की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। जवानों के इलाज में हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
खबर के मुताबिक, मंडला के रहने वाले कुछ लोग नागपुर से इलाज कराकर कार से वापस घर जा रहे थे। इस दौरान 35वीं वाहिनी मंडला के 31 जवानों से भरी बस सिवनी की तरफ आ रही थी। तभी बस और कार के बीच धानागढ़ के पास टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार अशोक कुकरेजा, ममता जसवानी, निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरूषोत्तम उर्फ काजू महोबिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, बस में सवार करीब 22 जवान भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को समुदाय सिविल अस्पताल केवलारी में भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने कार सवार घायल निखलेश जसवानी, कन्हैया जसवानी और पुरुषोत्तम उर्फ काजू महिपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिस जवानों का अस्पताल में इलाज रहा है।












Click it and Unblock the Notifications