खजुराहो में CM मोहन यादव ने किया रोड शो, कहा- कांग्रेस तो मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई
MP News: खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार 18 अप्रैल को रोड शो किया। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को जमकर आड़े हाथ लिया। सीएम यादव ने कहा, 'बुंदेलखंड की धरती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का काम करने का दम है कि सामने वाली कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुकी है।'
सीएम मोहन यादव ने रोड शो के दौरान कहा कि पूरे देश में पूरब से पश्चिम तक, उत्तर से दक्षिण तक...चारों तरफ देश में एक ही नारा गूंज रहा है मोदी-मोदी। कहा कि यह नारा नहीं, बल्कि हमारी विजय का शंखनाद है। इस दौरान सीएम यादव ने मध्य प्रदेश की जनता से कहा कि जो आप मांगों के वो सब आपको मिलेगा।

रोड शो के दौरान बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि 45 हजार करोड़ रुपए की केन-बेतवा लिंक परियोजना से पूरे बुंदेलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा, हर घर तक नल से जल पहुंचेगा और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि खजुराहो की जनता एक स्वर में कह रही है "फिर एक बार मोदी सरकार"।
कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का सम्मान बढ़ा है और गरीब का कल्याण हुआ है। आज पूरा मध्यप्रदेश 29 स्वर्ण कमल खिलाकर मध्यप्रदेश की प्रगति-समृद्धि को जारी रखने के लिए तैयार है। आज पवई, पन्ना में आयोजित रोडशो में सहभागिता की। पवईवासियों ने पहली बार अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर जो स्नेह और आशीर्वाद की वर्षा की है उसे कभी भूल नहीं सकता।
इसके लिए सहृदय आभार! निश्चित तौर पर खजुराहो ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा की प्रचंड विजय तय है। इस अवसर पर अन्य गणमान्य साथी भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications