सैम पित्रोदा के बयान की एमपी सीएम मोहन यादव ने की निंदा, कहां- देश से माफी मांगे कांग्रेस
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच इंडिया ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से ही उनके इस्तीफे की मांग उठने लगी थी। इस बीच सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, सैम पित्रोदा के बायन की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निदा की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा ने जो बयान दिया है उसकी मैं निंदा करता हूं... कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए...कांग्रेस हमेशा ऐसा करती आई है, देश में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है... मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस देश से माफी मांगेगी।

आपको बता दें, इंडिया ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारत के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों को रंगभंद के जरिए विवादित रूप से तुलना करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है।
इस बीच पित्रोदा के इस बयान के बाद बीजेपी लगातार हमलावर है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के नेताओं ने बयान पर कांग्रेस को घेरा है। वहीं, अब यह खबर सामने आई है कि सैम पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी खुद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।
जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications