फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में मंडला पहुंचे CM मोहन यादव, धारा 370 का जिक्र कर कांग्रेस को यूं घेरा
MP Lok Sabha Election 2004: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शुक्रवार 22 मार्च को मंडला (Mandla News) पहुंचे। यहां भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में मंडला से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम यादव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो भी किया। साथ ही, धारा-370 का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की।
फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में मंडला पहुंचे सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले रपटा घाट पर नर्मदा पूजन किया। इसके बाद रानी दुर्गावती स्मारकर पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अपर्ति की। यहां सीएम यादव ने जमीन पर बैठकर नगाड़ा भी बजाया। साथ ही, रोड शो किया और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के लिए वोट मांगे।

इस दौरान सीएम यादव ने मंडला के कांग्रेस प्रत्याशी की आलोचना करते हुए कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि भगवान श्रीराम के मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने किया। अपना समाज 500 साल तक लड़ता रहा...70 साल तक कोर्ट के चक्कर काटते रहे। सारे फैसले हो गए, लेकिन आज भी मंडला से कांग्रेस उम्मीदवार के पेट में दर्द उठ रहा है, श्रीराम का मंदिर क्यों बन गया।
सीएम यादव ने जनता से पूछा कि क्या आप तैयार हो ऐसे कांग्रेस के उम्मीदवार को वोट देने के लिए। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि कांग्रेस वालों को भी चुनावी मैदान में उतारने के लिए यही उम्मीदवार मिला। बड़े ही अभागे है कांग्रेस वाले। जनसभा को मंच से संबोधित करते हुए सीएम यादव ने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को लेकर कांग्रेस की भी निंदा की।
सीएम यादव ने कहा कि धारा-370 जम्मू-कश्मीर के इस मामले को उलझाकर रख दिया, जिसका परिणाम था कि हजारों लोगों का नरसंहार हुआ था। इसका जवाब दार कौन...इसकी जवाब दार केवल कांग्रेस पार्टी है। जिन्होंने धारा 370 लगाकर इतने लोगों को मौत के मुंह में धकेला। कहा कि हमारी पार्टी ने जनसंघ के समय से इसका विरोध किया था।
सीएम ने आगे बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ वोट के चश्मे से देखती है। अब कश्मीर से धारा 370 हट गई। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया। सारे फैसले हो गए। लेकिन, आज भी कांग्रेस के पेट में दर्द है कि मंदिर क्यों बना ?












Click it and Unblock the Notifications