'जनता केजरीवाल को नहीं करेगी माफ', स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में बोले सीएम मोहन यादव

Swati Maliwal News: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है और इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। सीएम यादव ने कहा कि जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 18 मई को मुंबई पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने स्वाति मालीवाल मामले पर सीएम मोहन यादव से सवाल किया। इसके जवाब में सीएम यादव ने कहा, 'जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है। जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी... वे(स्वाति मालीवाल) उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि...जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। इससे पहले सीएम यादव ने कहा था कि 'हमारी संस्कृति नारी सम्मान की रही है, आम आदमी पार्टी में जो कुछ चल रहा है उसके लिए देश कभी भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को माफ नहीं करेगा।'

कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सीएम को प्रकरण में जेल जाना पड़े और वो पद भी नहीं छोड़े। उनके घर मारपीट हो जाए और सीएम कुछ नहीं करें। उन्हें इस घटना पर तुरंत ही संज्ञान लेकर जो भी जवाबदार है उस पर पार्टी स्तर पर कार्यवाही करना चाहिए। एक महिला होने के नाते स्वाति मालीवाल उनकी पार्टी की बड़ी नेता है।

इस प्रकरण को लेकर आप पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी ना उनके किसी पदाधिकारी को माफ करेगी। अभी भी समय है उनको माफी मांगना चाहिए और इस पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। खबर के मुताबिक, स्वाति मालीवाल 13 मई को सीएम आवास गई थी, इस दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई थी।

इसके बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दी अपनी लिखित शिकायत में विभव कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि विभव कुमार को सीएम हाउस से हिरासत में लिया था। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+