सैम पित्रोदा की वापसी पर CM मोहन यादव ने कांग्रेस को यूं घेरा, कहा- चुनाव बाद असली चरित्र लाती है सामने
MP News: लोकसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान देकर चर्चाओं में आए कांग्रेस सैम पित्रोदा ने अपने से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने एक बार फिर सैम पित्रोदा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। इसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।
सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय एक अलग रोल में रहती है चुनाव के बाद असली चरित्र सामने लाती है...सैम पित्रोदा के शर्मनाक बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था और जैसे ही चुनाव निकल गए उन्हें फिर से वापस कांग्रेस में ले लिया।

कहा कि पूरे देश के सामने कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और सैम पित्रोदा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चे अर्थों में कांग्रेस का चरित्र दोमुंहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी है। सीएम ने कहा कि सैम पित्रोदा के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले लोगों को अपमान का घूंट पीना पड़ा।
कहा कि वो कांग्रेस का कितना शर्मनाक बयान था। जब कांग्रेस ने कहा था हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है और उनको अपनी पार्टी से बाहर कर दिया। जैसे ही चुनाव निकला कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई।
आपको बता दें कि पित्रोदा ने इस साल मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि उन्होंने भारतीयों की शक्ल-सूरत को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पत्रोदा की टिप्पणी से कांग्रेस पार्टी ने खुद को अलग कर लिया था और उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था।
-
Surabhi Khandelwal: मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की बेटी हार्ट अटैक से मौत, लंबे समय से थीं बीमार -
MP News: भोपाल में चेन स्नैचिंग का खौफनाक गिरोह धराया, अयोध्या नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार -
महंगाई, विजयपुर प्रकरण और सूचना आयुक्त नियुक्ति पर बोले उमंग सिंघार, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की मांग -
MP News: मध्य प्रदेश में जल्द आएगी ट्रांसफर लिस्ट, कई जिलों के कलेक्टरों को मंत्रालय बुलाने की तैयारी -
Bhopal News: भोपाल में 11 मार्च को महिला जनसुनवाई, NCW अध्यक्ष विजया राहटकर सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें -
MP News: दुबई यात्रा की बुकिंग में भारी गिरावट, ईरान-इजराइल युद्ध का सीधा असर, हजारों यात्रियों ने प्लान -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी












Click it and Unblock the Notifications