बिहार के भाई-बहनों को CM मोहन यादव ने दी 'बिहार दिवस' की बधाई, समृद्धि की कामना

MP News: 22 मार्च यही वो तारीख है जब बिहार का जन्म हुआ था। 112 साल पहले भारत के नक्शे पर बिहार एक राज्य के रुप में उभरा था। इसलिए आज के दिन हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस के इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिहार के भाइयों-बहनों को हार्दित बधाई दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'ऊर्जा व ज्ञान की भूमि बिहार के भाइयों-बहनों को "बिहार दिवस" की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! बाबा महाकाल की कृपा से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास पथ पर तीव्रतम गति से आगे बढ़ता रहे।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि नागरिकों के जीवन में आनंद एवं उत्साह के पुष्प पल्लवित हों, समृद्धि का नव सूर्य उदित हो, यही कामना करता हूं। आपको बता दें कि 22 मार्च यानी बिहार दिवस के दिन पब्लिक होलिडे होता है और पूरे राज्य में छुट्टियां होती हैं।

जानकारी के मुकाबिक, ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार राज्य का निर्माण हुआ था। तब तक बिहार बंगाल प्रोविंस का हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ। इतना ही नहीं, देश का पहला ताम्र डाक टिकट बिहार की धरती पर जारी हुआ। संपत्ति का निबंधन स्वर्ण हस्ताक्षर से होने का गौरवपूर्व इतिहास बिहार का रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+