सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुने गए PM मोदी, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

MP News: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों ने शुक्रवार 07 जून को नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुन लिया है। इसके साथ ही, पीएम नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। पीएम मोदी 09 जून को तीसरी बार शपथ लेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हार्दिक बधाई दी। सीएम यादव ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, 'एनडीए की संसदीय दल की बैठक में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं..।'

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने आगे कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में हमारा भारत आत्मनिर्भर और विकसित बनने की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। इससे पहले दिल्ली पहुंचे सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बन रही है, यह सौभाग्य की बात है...।

आपको बता दें कि एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी ऊपर है। भाजपा 543 में से 240 सीटों पर विजयी रही, जबकि कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल कीं। लोकसभा में 543 सदस्य होने के बावजूद, सूरत से भाजपा के उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचन के बाद 542 सीटों के लिए गिनती की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+