देवर्षि नारद जी की जयंती पर CM मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- हरिनाम के गान से सबका होगा मंगल
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवर्षि नारद जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि पवित्र हरिनाम के गान से सबका मंगल एवं कल्याण हो।
एमपी सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार 24 मई को अपने 'X' हैंडल पर लिखा, भगवान विष्णु जी के अनन्य उपासक, परम पिता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र देवर्षि नारद जी की जयंती की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि यही प्रार्थना करता हूं कि देवर्षि नारद जी की वीणा की मधुर ध्वनि की भांति आप सबका जीवन मधुरता और आनंद से भरा हो और पवित्र हरिनाम के गान से सबका मंगल एवं कल्याण हो।
आपको बता दें कि आज यानी 24 मई 2024 दिन शुक्रवार को ब्रह्म ऋषि भगवान नारद जी की जयंती है। भगवान विष्णु जी के परम भक्त नारद जी की जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि आज ही के दिन नारद मुनि का जन्म हुआ था।
हिंदू धर्म में नारद जयंती बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहते हैं कि कठोर तपस्या के बाद ही नारद जी को ब्रह्मर्षि की पदवी प्राप्त हुई थी। नारद जी की पूजा अर्चना करने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है, इसके अलावा भगवान विष्णु की कृपा भी साधकों पर हमेशा बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications