CM Shivraj Singh ने प्रदेश के बजट की एक तिहाई धनराशि महिलाओं को समर्पित की हैः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने महिलाओं के कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी योजना में पात्र हैं। 10 जून तक महिलाओं के खातों में राशि डाल दी जाएगी।

लाड़ली बहना योजना: 10 जून तक खातों में पैसा आ जाएगा: मंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) महिलाओं के लिए प्रदेश के बजट का एक तिहाई हिस्सा समर्पित किया है। परिवार में जब महिलाओं के हाथ में जब पैसा पहुंचता है, तो उसका ठीक सदुपयोग होता है। उनका धन सिर्फ बच्चों और परिवार के पोषण में खर्च होता है और वे विपरीत समय के लिए बचत करके रख पाती हैं। नारी शक्ति का यही गुण लाडली बहिना योजना का आधार है। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह कही।

लाड़ली बहना योजना: 10 जून तक खातों में पैसा आ जाएगा: मंत्री

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर जिले के खुरई में कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने इस तथ्य को विश्व भर में रेखांकित किया है कि नारीशक्ति वस्तुतः आधी आबादी है। इस शक्ति को पुरुषों की बराबरी से आगे बढ़ाए बिना समाज और देश आर्थिक या सामाजिक रूप से आगे नहीं बढ़ सकता। यही कारण है कि भाजपा सरकार और संगठन की सभी योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। मंत्री सिंह ने उपस्थित नारी शक्ति से आग्रह किया कि बेटियों को हर क्षेत्र में अवसर पैदा हो रहे हैं। आप सभी को यह ध्यान देना है कि बेटियों की शिक्षा और पोषण में कोई बाधा नहीं आएं, तभी हमारी बेटियां आगे बढ़ कर देश और समाज के लिए पूरी क्षमता से योगदान दे सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना: 10 जून तक खातों में पैसा आ जाएगा: मंत्री

25 मार्च से भरे जाएंगे लाडली बहना योजना के फॉर्म
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लाडली बहना योजना के फार्म 25 मार्च से हर गांव और हर वार्ड में भरे जाना है। यह फार्म बहुत सरल है। नाम, पिता या पति का नाम, आधार कार्ड का नंबर और समग्र आईडी की जानकारी फार्म में देना है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का आय, निवास आदि प्रमाण पत्र फार्म के साथ नहीं देना है। जो जानकारी बहनें फार्म में लिख देंगी उसे समग्र आईडी से सर्च करके मान लिया जाएगा। फॉर्म को ऑनलाइन किया जाकर आपको पावती रसीद दी जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल तक फार्म भरे जाकर, सूची जारी होगी और 10 जून को सभी बहिनों के खाते में एक हजार रुपए महीने की पहली किश्त डाल दी जाएगी। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि महिला बाल विकास विभाग की सभी आंगनबाड़ी सहायिकाएं, कार्यकर्ता बहिनें भी लाडली बहना योजना के लिए पात्र होंगी। जिन महिलाओं को 600 रु मासिक पेंशन मिलती है, उन सभी को भी 600 रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए मिलेगा।

Recommended Video

    सागर: लाडली बहना पर चढ़ी सियासत पर क्या बोलती है महिलाएं,देखें ख़ास रिपोर्ट

    3.14 लाख करोड़ में से 1.07 लाख करोड़ महिलाओं के लिए
    मंत्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र सरकार का इस वर्ष का कुल बजट 3.14 लाख करोड़ रुपए है। इसमें से 1.07 लाख करोड़ रुपए यानि एक तिहाई बजट महिलाओं से संबंधित योजनाओं के लिए सुरक्षित किया गया है। इसमें से 8 हजार करोड़ रुपए लाडली बहना योजना के लिए है। वृद्धावस्था विधवा पेंशन योजना के लिए 1535 करोड़, कन्या विवाह निकाह योजना में 80 करोड़, लाडली लक्ष्मी योजना में 929 करोड़ प्रसूति सहायता हेतु 400 करोड़, स्वरोजगार योजना हेतु 1000 करोड़ रुपए, गांव की बेटी, प्रतिभा किरण छात्र वृत्ति हेतु 83 करोड़, आजीविका मिशन अनुदान ब्याज भुगतान के ​लिए 660 करोड़ रुपए के प्रावधान बजट में महिलाओं के लिए हैं। मेरिट में आने वाली बेटियों को अब स्कूटी देने का निर्णय हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+