MP Chunav 2023: इलेक्शन के बीच एमपी के हाईवे पर पकड़ी गई करोड़ों की शराब, रतलाम और राजगढ़ में बड़ी कार्रवाई
MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में महू-नीमच हाईवे के बिलपांक टोल नाके के पास से शराब से भरे दो कंटेनर पकडे गए। जिसमें करोड़ों रुपये की कीमती शराब थी। इसी तरह राजगढ़ जिले में भी कार्रवाई हुई जहां 80 लाख से ज्यादा की शराब जब्त हुई।
एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने बताया कि बिलपांक थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में शराब से भरे दो कंटेनर पकड़े हैं। उनमें करीब 1100 पेटी शराब है। मामले में दोनों कंटेनर के ड्राइवर आरोपित सतीश जाट और भगवान जाट को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

शराब हरियाणा व पंजाब से गोवा, गुजरात, मुंबई की तरफ ले जाई जाती है। रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, मंदसौर के अलावा राजस्थान पुलिस बीते वर्षों में कई बार ट्रकों और कंटेनरों में भरकर हरियाणा-पंजाब से गोवा, गुजरात, मुंबई ले जाई जा रही शराब पकड़ चुकी है।
बिलपांक पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब से भरे कंटेनर मुंबई से उत्तरप्रदेश ही जा रहे थे या उनमें भरी शराब मध्यप्रदेश, राजस्थान या छत्तीसगढ़ में चुनाव में इस्तेमाल के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी, यह जांच का विषय है। पहली बार मुंबई से लाई जा रही शराब जब्त की गई है। इस शराब को चुनाव में बांटने के लिए लाने की भी आशंका जताई जा रही है। इस धरपकड़ के चलते अवैध शराब माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।
राजगढ़ में भी विधानसभा चुनाव के दौरान भी जिले से होकर अवैध शराब का बड़ा स्टॉक मिला। पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी करते हुए ऐसे शराब माफियाओं को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मात्रा में शराब को पकड़ा जा रहा है। जिसके तहत पुलिस ने जिले की अंतर राज्यीय सीमा गोघटपुर नाकाबंदी चेकिंग प्वाइंट पर 80 लाख 40 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब जब्ती के साथ ट्रक को पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान की ओर से एक ट्रक क्रमांक के द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। जो इंदौर की ओर जा रहा है। सूचना के बाद टीम द्वारा गोघटपुर बैरियर के पास गोघटपुर से नाकाबंदी कर ट्रक को रोका गया।












Click it and Unblock the Notifications