MP Cabinet Meeting: बीएमसी सागर को 85 पीजी सीट्स और 101.46 करोड़ रुपए की स्वीकृत मिली
मप्र कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर को बड़ी सौगात मिली है। यहां लंबे समय से पीजी सीटों की स्वीकृति के बाद भी इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाओं का अभाव था, सरकार ने 85 सीटों के लिए 101.46 करोड़ की स्वीकृति दी है।

MP Cabinet Meeting: मप्र के सागर जिले में स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में लंबे समय बाद पीजी की 85 सीटों के लिए अनुमति प्रदान की गई है। मप्र कैबिनेट की बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को हरीझंडी दे दी गई। इधर पीजी के लिए संसाधन व इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, कैथलैब व ब्लड बैंक की स्थापना के लिए एक अरब से अधिक राशि की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने मप्र कैबिनेट की बैठक में बीएमसी सागर को लेकर लिए गए अहम निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में बीएमसी में पीजी की 85 सीटों को अनुमोदित करते हुए इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया है। वहीं कुल 101.46 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति भी दी गई है। इस राशि से बीएमसी में पीजी स्टूडेंट्स की पढ़ाई, रिसर्च के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंड के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधांए विकसित की जाएंगी। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाला अंशदान पहले ही आ चुका था।
Recommended Video
कैथलेब व ब्लड बैंक भी जल्द खुलेगा
बीएमसी में फिलहाल तक ब्लड बैंक स्थापित नहीं हो सकता है। वहीं सागर विधायक शैलेंद्र जैन लंबे समय से यहां कैथलेब स्थापित कराने को लेकर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से इस संबंध में कई दफा चर्चा कर स्वीकृति देने की बात कही थी। कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को ब्लड बैंक और कैथलेब की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। करीब 58 करोड़ रुपए की लागत से कैथलेब व 3 करोड़ की लागत से ब्लड बैंक स्थापित किए जाएगा। विधायक शैलेंद्र जैन ने पीजी, कैथलेब्, ब्लड बैंक सहित राशि की स्वीकृति के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनका आभार भी जताया है।












Click it and Unblock the Notifications