BPCL बीना रिफायनरी में होगा शट डाउन, महीने भर तक बंद रहेगा काम, मेंटेनेंस करेंगे हजारों एक्सपर्ट
BPCL ने बीते साल बीना की BORL को टेकओवर किया था। उसके बाद रिफाइनरी में यह पहला शट डाउन किया जा रहा है। करीब एक महीने तक रिफाइरी का बंद कर मशीनों, प्लांट, उपकरणों सहित हर इकाई की मरम्मत और मेंटेनेंस किया जाएगा।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) बीना सागर में करीब एक महीने के लिए शट डाउन किया जा रहा है। इस दौरान रिफाइनरी पूर्ण रुप से प्रोडक्शन से लेकर सप्लाई तक बंद रहेगी। शट डाउन के दौरान देशभर से आए करीब 12 हजार तकनीकि विशेषज्ञ रिफाइनरी की मशीनरी, प्लांट का मेंटेनेंस करेंगे। बता दें कि रिफाइनरी में रख-रखाव तो समय-समय पर होता ही है, लेकिन पूर्ण रूप से शट डाउन करना साल में एक बार ही होता है। जबकि बीते दो साल में यह पहला शट डाउन बताया जा रहा है। कारण पिछले साल तक रिफाइनरी बीओआरएल के आधिपत्य में थी, जबकि अब पूर्ण रुप से भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के आधिपत्य में आ चुका है। इसके बाद यह पहला शट-डाउन है।
कोरोना काल में होना था शट-डाउन, लेकिन कोरोना ने बिगाड़ा था शैड्यूल
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक साल 2021 में बीओआरएल में शट डाउन का रिफाइनरी का मेंटेनेंस होना था, लेकिन बाहर से बीना आए इंजीनियरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे टाल दिया गया था। फिलहाल जो शट-डाउन किया जा रहा है, वह लगभग एक माह तक हो सकता है। बीपीसीएल से जुड़ी तमाम कंपनियों के विशेषज्ञ इस दौरान यहां मौजूद रहेंगे। बता दें कि बीना रिफाइनरी में एक साल में करीब 7.8 लाख मिलियन टन तेल शोधन की क्षमता है।
स्थानीय लोगों को भी मिलता है रोजगार
रिफाइनरी में शट डाउन और मेंनटेनेंस के कारण स्थानीय लोगों को भी महीने भर तक रोजगार मिलता है। कारण करीब 10 से 12 हजार लोग यहां आते हैं। इनके लिए होटल, लॉज तो ठीक खाली और किराए के मकान तक बुक हो जाते हैं। भोजन, पानी, चाय, नाश्ता, राशन, किराना, जनरल स्टोर अन्य सभी तरह के रोजगार चल निकलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications