MP Board Result Topper: 12th में आर्ट्स ग्रुप की मौली नेमा ने किया टॉप, देखिए पूरी मेरिट लिस्ट

MP Board Result 2023 Toppers: एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा की मौली नेमा ने बारहवीं में टॉप किया।

MP Board Result 2023 Toppers

MP Board Result 2023 Toppers: एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए। हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 500 में से सबसे ज्यादा 489 अंक हासिल कर छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने टॉप किया। इसके बाद दूसरे स्थान पर होशंगाबाद के नारायण शर्मा और तीसरे स्थान पर खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा ने जगह बनाई।

टॉपर्स ने जैसे ही अपना रिजल्ट देखा वह ख़ुशी से झूम उठे। स्कूल और घर में ख़ुशी का माहौल है। बधाइयों का तांता लगा हुआ है। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ज्ञानदीप स्कूल की छात्रा मौली की इस कामयाबी से उनके पिता अनिल नेमा बेहद खुश है।

स्कूल के शिक्षक भी मौली की इस उपलब्धि से गदगद है। तहसील स्तर के स्कूल की छात्रा ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है। शिक्षकों का कहना है कि मौली पढ़ाई में शुरू से गंभीर रही। उनको भरोसा था कि वह मेरिट में जरुर जगह बनायेगी। इसी तरह साइंस ग्रुप में नारायण शर्मा ने 488 अंक हासिल किए। नारायण होशंगाबाद के गुरु प्रसाद हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। कॉमर्स में खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा अव्वल रही। प्रिंसी को 500 में से 482 अंक मिले। जिसकी बदौलत प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरे स्थान पर रही।

होशंगाबाद कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अनुज ठाकुर ने 484 अंक प्राप्त कर कृषि समूह में पहला स्थान बनाया। ललित कला गृह विज्ञान समूह में देवास गर्ल्स स्कूल की कंचन ने पहला स्थान बनाया। कंचन के कुल प्राप्तांक 460 रहे। जीव विज्ञान में छतरपुर साइंस हायर सेकेंडरी स्कूल के विकास के 491 अंक आए। वह इस जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में टॉपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+