MP Board Result 2023: हायर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित, पास हुए या फेल? यहां देखें रिजल्ट
MP Board Result 2023 Higher Secondary Supplementary: मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बारहवीं कक्षा का पूरक परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। विगत दिनों हुई इस परीक्षा में प्रदेशभर से कुल 120781 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। एमपी बोर्ड द्वारा इनमें से 120581 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया है।
बाकी 200 परीक्षार्थियों का परिणाम रोक लिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक पूरक परीक्षा में कुल 116743 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 70.46 रहा। इनमें से 25266 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 55867 द्वितीय श्रेणी में और 35610 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम
पूरक परीक्षा में उपस्थित रहे छात्र-छात्राएं अपना परीक्षाफल माशिमं की अधिकृत वेबसाइट www.mpbse.nic.in एवं www.mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इतने स्टूडेंट फर्स्ट, सेकंड और थर्ड
- 70.46 फीसदी रहा पूरक परीक्षा परिणाम
- 25 हजार 266 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
- 55 हजार 867 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण
- 3838 बच्चों ने हासिल की तृतीय श्रेणी
- 35 हजार 610 विद्यार्थी हुए असफल
- 1 लाख 20 हजार 781 विद्यार्थी शामिल हुए थे पूरक परीक्षा में












Click it and Unblock the Notifications