MP Board 5th, 8th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी, 12:30 बजे इस लिंक पर करें चेक
MP Board RSKMP Class 5th, 8th Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) आज कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। एमपी बोर्ड ने मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित किए हैं। हालांकि अधिकारिक www.rskmp.in पर रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे एक्टिव किया जाएगा।

कक्षा 8वीं का कुल पास प्रतिशत 86.22 फीसदी रहा है। वहीं कक्षा 5वीं का कुल पास प्रतिशत 90.97 फीसदी रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई है कि 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से अच्छा रहा है। सरकारी स्कूलों में 5वीं कक्षा में 91.53 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और प्राइवेट स्कूलों में 90.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
कक्षा 8वीं में प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और सरकारी में 82.22 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
छात्र एमपी बोर्ड की इस डायरेक्ट लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं। (12:30 बजे यहां रिजल्ट शो होगा) इस लिंक पर आपको रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और समग्र आईडी डालना होगा।
MP Board 5th, 8th Result 2024 how to check: कैसे चेक करें मध्य प्रदेश 5वीं-8वीं का रिजल्ट
- मध्य प्रदेश बोर्ड 5वीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट rskmp.in result पर जाएं।
- यहां आपको 5वीं और 8वीं का रिजल्ट बॉक्स अलग से देखने को मिलेगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको अपना आईडी या रोल नंबर सबमिट करना होगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल और राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रिजल्ट दिन के 11.30 बजे जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन छात्र मार्कशीट कुछ देर बाद चेक कर पाएंगे...क्योंकि लिंक दोपहर 12.30 बजे वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा।
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं में 24 लाख छात्रों हुए थे शामिल
एमपी बोर्ड कक्षा पांच में इस बार 12 लाख से अधिक और कक्षा आठवीं में 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे हुए परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होते ही उनका इंतजार खत्म होगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8लीं में पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक चाहिए होते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications