MP Board 5th, 8th Result 2024 Date Out: कन्फर्म, आज 11:30 बजे आएगा एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट
MP Board 5th, 8th Result 2024 Date and Time Out: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (आरएसकेएमपी) RSKMP 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी करने तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। एमपी बोर्ड 23 अप्रैल 2024 को कक्षा पांचवी (Class 5th Result) और कक्षा आठवीं (Class 8th Result) परिणामों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र rskmp.in पर भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से बताया गया है कि 5वी और 8वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट मंगलवार को 11:30 बजे जारी किए जाएंगे। 5वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में 12 लाख और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षा में 11 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।

दोनों परीक्षाओँ में कुल 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केंद्र की https://www.rskmp.in लिंक पर देख सकेंगे। यहां पर विद्यार्थी अपनो रोल नंबर अथवा समग्र आईडी डालकर परिणाम देख सकेंगे।
प्रारंभिक स्तर पर बोर्ड पैटर्न परीक्षा का आयोजन करने वाला मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है। इस शैक्षिक सत्र की बात करें तो इस बार कक्षा-5 की बोर्ड परीक्षाएं छह से 13 मार्च तक एवं कक्षा-8 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन छह से 14 मार्च 2024 तक किया गया था।
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
एमपी बोर्ड कक्षा पांचवी और कक्षा पांचवी में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक हासिल करना अनिवार्य है। एमपी बोर्ड छठी या 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए 5वीं, 8वीं के स्टूडेंट को हर विषय में 100 में से कम से कम 33 अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा कुल मिलाकर भी 33% अंक होने अनिवार्य हैं।।मध्य प्रदेश बोर्ड ने पासिंग नंबर के लिए यह अनिवार्यता तय की है। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications