Hindutva दिग्विजय सिंह के बयान पर MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा का पलटवार, बोले- दोहरे चरित्र के है ये लोग

'हिंदुत्व' को धर्म नहीं मानता वाले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान पर एमपी में सियासत गर्मा गई है। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को दोहरे चरित्र वाला बताया हैं।

digvijay singh vd sharma

MP BJP President VD Sharma: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 'हम हिंदुत्व को धर्म नहीं मानते'। इसके बाद बीजेपी ने उन पर हमला करना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया और कहा कि ऐसे नेताओं को जनता अच्छे से पहचानती है।

शर्मा ने कहा है कि जाकिर नाइक को शांति दूत कहने वाले दिग्विजय सिंह को देश-प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है। कांग्रेस का दोहरा चरित्र एक वर्ग को खुश करने के लिए हिंदुत्व पर हमला करता हैं। दूसरी तरफ सनातन की बात करते हैं।

कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को, नेताओं के झूठ और फरेब को जनता बहुत अच्छे से पहचानती है।
प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देगी। शर्मा ने कहा कि बजरंगबली भगवान हैं और उन्हें राजनीति में घसीटने की जरूरत नहीं है, लेकिन कांग्रेस अपने वोट बैंक लिए उन्हें भी राजनीति में लेकर आई।

कांग्रेस ही है और दिग्विजय सिंह जैसे उसके नेता जाकिर नाइक को शांतिदूत कहते हैं। इनके जैसा दोगला चरित्र कहीं और नहीं मिलेगा। ये अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए भगवान राम के अस्तित्व को नकारते रहे, रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों के साथ खड़े रहे और आज बजरंगबली और सनातन की बात कर रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसने सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया था। ऐसे किसी संगठन या व्यक्ति को मध्यप्रदेश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, इन संगठनों और लोगों का समर्थन करने वाले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से भी जनता यह पूछ रही है कि जाकिर नाइक के बारे में उनके क्या विचार हैं?

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम कांग्रेस का एक और झूठ
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर कहानियां गढ़ने वाली पार्टी है। जब कांग्रेस की 15 महीने वाली सरकार प्रदेश में बनी थी, तो उस सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा रेत माफिया, भू माफिया और शराब माफिया बताया था। कांग्रेस की सरकार में 50 परसेंट का जुमला कहां से आया और वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा किसने बनाया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+