यमराज के अवतार में दिखे IPS तरुण नायक, गदा उठाकर बोले यम हैं हम...

सिंघम स्टाइल में अपराध को कंट्रोल करने वाले सागर SP का अचानक यमराज का अवतार सामने आ गया, एसपी तरुण नायक यमराज की वेषभूषा में गदा उठाकर हम है यम... जैसे डायलाग बोलते भी दिखे।

पुलिस कप्तान बन गए यमराज

(IPS Meat Madhya Pradesh) सागर जिले में बतौर SP व DIG पदस्थ IPS अधिकारी तरुण नायक ने बीते दिनों गजब ही कर दिया। वे यमराज के अवतार में नजर आए तो लोग आश्चर्यचकित हो गए। वे यमराज की वेषभूषा में कंधे पर गदा उठाए हम है यम... जैसे डायलॉग बोलते भी नजर आए। वे अकेले ही नहीं निवाड़ी SP टीके विद्यार्थी उनका बराबरी से साथ देते हुए चित्रगुप्त की भूमिका में नजर आ रहे थे। अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में सिंघम स्टाइल में क्राइम कंट्रोल करने वालों के इस अवतार को देखकर लोग चौंक गए थे।

पुलिस कप्तान बन गए यमराज

Recommended Video

    संत रविदास महाकुंभ: शिवराज ने खोला सौगातों का पिटारा, सागर में 100 करोड़ से बनेगा भव्य मंदिर

    दरअसल भोपाल में शासन की तरफ से आईपीएस मीट (IPS Meat) का आयोजन रखा गया था। इसमें प्रदेशभर के करीब 180 आईपीएस अधिकारी शामिल हुए थे। इसमें संदेशप्रद कार्यक्रम में बुंदेलखंड जोन की टीम ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर आधारित 'अंतिम इच्छा' का मंचन किया। इसमें इसमें सागर के एसपी सह डीआईजी तरुण नायक यमराज तो निवाड़ी एसपी टीके विद्यार्थी चित्रगुप्त के अवतार में नजर आए। सबसे महत्वपूर्ण बात इस नाटक की थीम सागर आईजी अनुराग कुमार ने तैयार की थी। आयोजन में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए। आईपीएस तरुण नायक ने यमराज की भूमिका में शानदार अभिनय समाज में पुलिस का महत्व बताया।

    आईपीएस मीट में यह शामिल हुए
    राजधानी में आयोजित आईपीएस मीट में बुंदेलखंड जोन का खूब सराहा गया। करीब 12 मिनट के इस नाटक में सागर जोन से पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, पुलिस अधीक्षक निवाड़ी टीके विद्यार्थी, पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीणा, पुलिस अधीक्षक दमोह राकेश सिंह, कमांडेंट दसवीं बटालियन सागर रविंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक पीटीएस सत्येंद्र चौहान एवं रीवा एसपी नवनीत भसीन ने अभिनय के जौहर दिखाए। दूसरी ओर वेशभूषा अभिनय की तैयारी डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से डॉ. राकेश सोनी, आनंद अग्रवाल, संजय गोयल, अंशुल एवं थाना प्रभारी ओरछा रोड छतरपुर अभिषेक चौबे ने सहयोग दिया। बुंदेलखंड जोन को उत्कृष्ट वेशभूषा के पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सागर ज़ोन के पुलिस महा निरीक्षक अनुराग कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तरुण नायक को पुरस्कार प्रदान किए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+