MP Assembly Election 2023: कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे चुनाव, नवरात्रि के महूर्त में कांग्रेस के 144 प्रत्याशी
MP Assembly Election 2023: पितृ पक्ष खत्म होने का इंतजार कर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी हैं। नवरात्रि के शुभ घड़ी में 144 प्रत्याशियों की सूची में दिग्गजों के भी नाम हैं। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे।
महाकौशल अंचल की 38 सीटों में अधिकांश उन्ही उमीदवारों को मौका दिया गया, जिन्हें पिछले चुनाव में भी टिकट दिया गया था। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया है। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट काटे गए हैं। उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को उम्मीदवार बनाया है। गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकिट भी कटा है।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में जबलपुर सिहोरा सीट से एकता ठाकुर नया चेहरा, पनागर और कैंट होल्ड हैं। नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल के खिलाफ लखन सिंह पटेल को कांग्रेस ने उम्मीदवार हैं।बालघाट सीट से अनुभा मुंजारे को टिकट, अनुभा पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की पत्नी हैं और हाल ही कांग्रेस में शामिल हुईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications