MP assembly election 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट में 24 मंत्रियों का चक्र, इन दिग्गजों पर लगाया गया दांव

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश सत्ता-संग्राम के माहौल में अब सरगर्मी बढ़ती जा रही हैं। पितृ पक्ष भले चल रहे हो, और इस दौरान शुभ कार्य से लोग परहेज भले करते हो लेकिन इसी बीच चुनाव तारीख का ऐलान हुआ। बीजेपी ने भी लगे हाथ अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी।

पहले आई तीन सूचियों से इस लिस्ट में शामिल कैंडिडेट्स ख़ास हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 34 में से 24 मंत्रियों की किस्मत अब दांव पर लग गई हैं। जिसमें लगातार चुनाव लड़ते आ रहे मंत्री-विधायक या फिर उम्र जैसे बंधन का फॉर्मूला भी नजरअंदाज हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, जैसे सभी नाम शामिल हैं। सियासी हलको में गोपाल भार्गव की जगह उनके बेटे अभिषेक भार्गव के चुनाव लड़ने की ख़बरें भी मीडिया छाई थी। यही कुछ हाल कुछ और दिग्गजों की सीटों पर भी था। लेकिन जब चौथी लिस्ट रिलीज हुई तो सारे कयास हवा हो गए।

MP-assembly-election-2023-bjp-candidate-24-ministers

दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने तीन मंत्रियों और चार सांसदों के नामों का ऐलान कर सभी को चौंकाया था। अब अपनी ही सरकार के चौबीस मंत्रियों का चक्र मौजूदा लिस्ट में घूम रहा हैं। जिसके सहारे पार्टी चुनावी वैतरणी पार करने की जुगत में हैं। कुल 230 सीटों में अब तक 136 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया हैं। कांग्रेस की अब तक एक भी लिस्ट जारी न होने का सस्पेंस बरक़रार हैं। हालांकि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक दिन पहले बयान दिया था कि 4-5 दिन में करीब सवा सौ सीटों के प्रत्याशियों की सूची आएगी।

24 मंत्रियों में कई ऐसे चहरे है, जिन्हें जनता के बीच एंटीइनकम्बेंसी से निपटना दोहरी चुनौती हैं। एक तो खुद की सीट बचाना और दूसरी तरफ अपने क्षेत्र के आसपास पार्टी की लहर बनाना। ताकि इस झोंके का असर दूर तक भी हो और 2024 के लिए भी ऑक्सीजन का काम करें।

शिवराज और उनके मंत्री जिनकी लगाया दांव
शिवराज सिंह चौहान-बुधनी
1- अरविंद भदौरिया -अटेर
2- भारत सिंह कुशवाहा- ग्वालियर ग्रामीण
3 प्रदुम्न सिंह तोमर- ग्वालियर
4- नरोत्तम मिश्रा- दतिया
5- भूपेन्द्र सिंह- खुरई
6-गोविंद सिंह राजपूत- सुरखी
7-गोपाल भार्गव- रहली
8- राहुल सिंह लोधी- खरगापुर
9-ब्रजेन्द्र प्रताम सिंह- पन्ना
10- राजेन्द्र शुक्ल- रीवा
11- बिसाहुलाल सिंह- अनूपपुर
12- मीना सिंह- मानपुर
13-राम किशोर कांवरे- परसवाड़ा
14-कमल पटेल- हरदा
15-प्रभुराम चौधरी- सांची
16- विश्वास सारंग- नरेला
17-विजय शाह- हरसूद
18- प्रेमसिंह पटेल- बड़वानी
19- राज्यवर्धन सिंह दत्तीगाँव- बदनावर
20- तुलसीराम सिलावट- सांवेर24
21- मोहन यादव- उज्जैन दक्षिण
22-जगदीश देवड़ा- मल्हारगढ़
23-हरदीप सिंह डंग- सुवासरा
24- ओमप्रकाश सखलेचा- जावद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+