Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vijaypur by-election: इधर वोटिंग उधर पुलिस कस्टडी में कांग्रेस प्रत्याशी, मुकेश की पत्नी ने लगाया आरोप

MP Assembly By Election 2024: मध्य प्रदेश की विजयपुर-बुदनी विधानसभा सीट पर आज बुधवार की सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है।

इधर विजयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी का आरोप है कि 4-5 गाड़ियों से पुलिस आई और पति को वोट डालने से पहले ही कस्टडी में ले लिया है।

Vijaypur by-election candidate Mukesh Malhotra

वहीं, कराहल टीआई भारत सिंह के अनुसार मुकेश मल्होत्रा को सुरक्षा की दृष्टि से साथ लाया गया है। उन्हें पुलिस की गाड़ी से ही मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण कराएंगे।

विजयपुर और बुदनी विधानसभा सीट उपचुनाव की वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि शुरुआत में 50 साल से ज्यादा की उम्र वाले मतदाता केन्द्र पर वोट डालने पहुंच रहे हैं।

दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों ही सीटों पर सवा पांच लाख से अधिक मतदाता हैं। दोनों ही विधानसभा सीट वीआईपी सीट मानी जा रही है।

दरअसल, विजयपुर में भाजपा से वन मंत्री रामनिवास रावत मैदान में है। जबकि कांग्रेस से मुकेश मल्होत्रा, इधर बुदनी सीट पर बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को, वहीं अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

दोनों ही विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए दो दिन पहले मंगलवार को ही मतदान कर्मी आ गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कर्मी केंद्रों पर पहुंचे, जबकि सुबह 5.00 बजे से कर्मचारियों द्वारा मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई है। सबसे पहले ईवीएम की रिहर्सल हुई. वहीं सुबह 7 बजे से आम मतदाताओं ने वोट डालना शुरू किया। इन दोनों ही सीटों पर मतदान के लिए लगभग 2800 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शाम तक मतदान कराएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+