MP: हेलिकाॅप्टर से दुल्हन को घर लाने की थी ख्वाहिश, हो गए लाखों की ठगी का शिकार

सागर, 25 अगस्त। देश-दुनिया में अलग-अलग ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। कभी मोबाइल एप, तो कभी बिजली बिल भरने, तो कभी लाटरी खुलने का लालच तो कभी कार इनाम सहित अन्य तरह के हथकंडों से ठगी के मामले तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन पन्ना से बिलकुल नए तरीके का मामला सामने आया है। इसमें मंडल से ससुराल के द्वार तक नई दुल्हन को हेलिकाॅप्टर से ले जाने के नाम पर ठगी कर ली गई। दो युवकों ने इस तरह की ठगी को लेकर थाने में एफआईआर कराई है।

हेलिकाॅप्टर में दुल्हन की विदाई के नाम पर युवकों से ठगी

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय अखबार में प्रकाशित एक इश्तहार पर भरोसा कर पन्ना के हरदुआ गांव के रहने वाले लक्ष्मण सिंह यादव व मनकी तहसील रैपुरा निवासी राघवेंद्र सिंह परमार ने पुलिस थाने आकर लिखित में शिकायत देकर एफआईआर कराई है कि उनकी शादी में दुल्हन को हेलिकाॅप्टर से घर ले जाने के लिए राहुल तिवारी ने हेलिकाॅप्टर बुक करने के लिए एक लाख 15 हजार रुपए जमा कराए थे। यह राशि बैंक से आॅनलाइन ट्रांसफर की गई थी।

हेलिकाॅप्टर में दुल्हन की विदाई के नाम पर युवकों से ठगी

रुपए लेकर भी हेलिकाॅप्टर नहीं भेजा, ठगी की गई
पन्ना के हरदुआ गांव के लक्ष्मण सिंह यादव की शिकायत के अनुसार शादी में दुल्हन को घर लाने के लिए हेलिकॉप्टर बुक किया था। छत्तरपुर से सरवई और सरवई से हरदुआ तहसील रैपुरा तक दुल्हन को हेलिकॉप्टर में बैठाकर घर लाना था। इसी प्रकार दूसरे शिकायतकर्ता राघवेंद्र सिंह परमार निवासी ग्राम मनकी तहसील रैपुरा की शिकायत के अनुसार उन्होंने छतरपुर में लगे विज्ञापन के माध्यम से राहुल तिवारी से संपर्क किया। राहुल तिवारी ने झांसा देकर खाते में 1 लाख 15 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन हेलिकॉप्टर नही भेजा। इन्होंने पन्ना कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी धर्मराज मीणा के अनुसार मामले को कोतवाली और साइबर टीम को फार्वड किया है। साइबर सेल की मदद से ठगी के आरोपी राहुल तिवारी कोा गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+