मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत, सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक राशन के स्टोर पर ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हर्रई सोसायटी भवन में केरोसिन का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही इस आग लग गई।
छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग आग में झुलसने से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
केरोसिन वितरण के दौरान हुआ हादसा
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक राशन की दुकान पर ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हर्रई सोसायटी भवन में केरोसिन का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ही इस आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि 20 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। साथ ही घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
जानकारी के मुताबिक केरोसिन वितरण के दौरान ये हादसा हुआ। आग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। तुरंत ही राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ। बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अचानक लगी आग में 20 लोगों की मौत हुई है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। आग इतनी भयानक थी कि तुरंत ही इसने पूरे सोसायटी भवन को अपने कब्जे में ले लिया। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।