इंडियन माउंटेन गर्ल गौरी अरजरिया ने साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा
एमपी के पन्ना की बेटी ने फहराया दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों में तिरंगा
मप्र के पन्ना जिले में 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एंबेसडर व पर्वतारोही गौरी अरजरिया ने बीते 15 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर तिरंगा फहराकर देश और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। किलिमंजारो की समुद्र तल से ऊंचाई 19 341 फिट है। बता दें कि गौरी अरजरिया एक पर्वतारोही हैं और अब तक वे देश की पांच सबसे ऊंची चोटियों की चढ़ाई कर चुकी हैं।

एमपी के सागर संभाग के पन्ना जिले की गौरी अरजरिया ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों की चढ़ाई कर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराकर कीर्तिमान स्थापित किया है। किलिमंजारो तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी है जिसकी ऊंचाई 19,341 फीट है। यहां पर अगस्त के महीने में माइनस 20 डिग्री (-20) तापमान और कड़ाके की खून जमा देने वाली सर्दी होती है। यह रिकॉर्ड गौरी ने महज छह दिन में कायम किया है। किलिमंजारो नेशनल पार्क कमिश्नर ने गौरी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। बता दें कि गौरी 29 साल की हैं। वे जिले के सिमरिया की रहने वाली हैं।
चंद्रशिला, रोनोक सहित 5 शिखर फतह कर चुकीं गौरी
जानकारी अनुसार गौरी अरजरिया काफी सालों से पर्वतारोहण कर रही हैं। पूर्व में देश के पांच सबसे ऊंचे पहाड़ों को फतह कर रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने उत्तराखंड की 13 हजार 500 फीट ऊंची चंद्रशिला की चोटी पर भी उन्होंने तिरंगा फहराया था। पश्चिम बंगाल की 17 हजार फीट ऊंची रोनोक चोटी पर भी चढ़ाई की थी। इसके अलावा गौरी उत्तराकाशी की केतार कांठी चोटी पर, 18000 फीट ऊंची विधान चंद्र राय पर्वत चोटी पर भी चढ़ाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications