मध्य प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मध्य प्रदेश : घर में सो रही मां-बेटी की हत्या, खून से लथपथ पड़े मिले दोनों के शव

Google Oneindia News

सीहोर। मध्य प्रदेश सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना इलाके में मां और बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर ही खून से लथपथ पड़े मिले हैं। मां और बेटी के शरीर पर चाकू-कुल्हाड़ी के गहरे घाव हो रखे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।

Mother Daughter Murder in Sihore Madhya Pradesh

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुमनबाई की शादी 3 वर्ष पहले लीलाखाड़ी में हुई थी। अपने पति के साथ फ्रीगंज बिलकिसगंज में रहती थी। एक हफ्ते पहले 50 वर्षीय लीलाबाई अपनी बेटी सुमन बाई के यहां फ्रीगंज बिलकिसगंज आई थी। सुमनबाई और उनकी मां लीलाबाई के साथ 3 साल की लड़की व 4 साल के लड़का अपने मकान में थे जबकि सुमन बाई का पति राजमल घर पर नहीं था। सुमन बाई का भाई कुछ काम से फ्रीगंज बिलकिसगंज पहुंचा। जैसे ही मकान का गेट खोला। दोनों के शव मिले। तब घटना का पता चला। हत्या किसने और क्यों की। अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

राजस्थान बॉर्डर पर फंसे मजदूरों को मध्य प्रदेश के कांस्टेबल ने बांटे 500-500 रुपए, वीडियो वायरलराजस्थान बॉर्डर पर फंसे मजदूरों को मध्य प्रदेश के कांस्टेबल ने बांटे 500-500 रुपए, वीडियो वायरल

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पूछताछ के लिए फिलहाल मृतका सुमन बाई के पति को हिरासत में लिया गया है। डायल 100 से सूचना आई थी कि बिलकिसगंज क्षेत्र के फ़्रीगंज मोहल्ले में दो लोगों की हत्या हो गई है। पुलिस ने मौके पर देखा तो 26 वर्षीय सुमन और उसकी मां लीलाबाई के शव पड़े थे।

Comments
English summary
Mother Daughter Murder in Sihore Madhya Pradesh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X